{"_id":"61d5d86dbe14c375975e18f2","slug":"millions-stolen-from-two-shops-by-breaking-the-lock-of-the-shutter-chandauli-news-vns631951491","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
कमालपुर। सकलडीहा कोतवाली के डेढ़ग़ांवा बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। सोने चांदी और किराना की दुकानों का शटर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी सहित दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की घटना का जल्द ही पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। वहीं बड़ी चोरी की घटना से बाजार में दहशत है।
डेढ़गांवा बाजार के भीतरी गली में ओमप्रकाश सेठ की सोने चांदी की दुकान है। वहीं उससे कुछ दूरी पर गौरव जायसवाल की किराना की दुकान है। ठंड और शीतलहरी की वजह से दुकानदारों ने मंगलवार की रात जल्दी दुकान बंद कर दिया और घर चले गए। आधी रात के बाद कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने ज्वेलर्स के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे तीन किलो चांदी, दस ग्राम सोना सहित दो लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने गौरव जायसवाल के किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़ कर पचास हजार रुपये नकदी चुुरा लिए। इसके पूर्व चोरों ने दुकान के आस पास के घरों के दरवाजे की सिटकिनी भी बाहर से बंद कर दी। सुबह लोगों की नींद खुली और दरवाजा बाहर से बंद मिला तो उनका माथा ठनका। किसी तरह लोग बाहर निकले। बाहर ओमप्रकाश और गौरव जायसवाल के दुकान के शटर का ताला टूटा देखा तब चोरी का पता चला। दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत है। इस संबध में सकलडीहा कोतवाल विनोद मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।