फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Milky's body was found landed on the banks of the Ganges, there was chaos

गंगा तट पर उतराया मिला दूधिया का शव, मचा कोहराम

Mon, 10 Oct 2022 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Milky's body was found landed on the banks of the Ganges, there was chaos
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी दूधिये का शव सोमवार की सुबह सरौली गांव के सामने गंगा तट पर उतराया मिला। अनुमान है कि स्नान के दौरान डूबने से दूधिये की मौत हुई है। दूधिया मुन्नालाल शनिवार से लापता था। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । हिनौता गांव निवासी मुन्ना लाल यादव (48) दूध बेचकर अपने परिवार को भरण-पोषण करता था। शनिवार की सुबह 10 बजे वह दूध लेकर बेचने के लिए निकला था। वह चहनियां बाजार में एक मिठाई की दुकान पर दुध भरा बाल्टा रखकर और अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाकर कहीं चला गया। घर न पहुंचने से परेशान परिजन पुलिस को सूचना देते हुए खोजबीन करने लगे। इस पर उसकी बाइक, गमछा और जूता सराय गांव के सामने गंगा तट पर मिला। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दूधिए को गंगा में डूबने की आशंका पर खोजबीन शुरू की लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला। सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव सरौली गांव के सामने गंगा तट पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो शव मुन्नालाल का मिला। बलुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि लापता मुन्ना लाल का शव गंगा तट से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed