फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Military officers saw tte system

सैन्य अधिकारियों ने देखी व्यवस्था

Thu, 21 May 2015 01:57 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Military officers saw tte system
जनपद में जुलाई में हो रही सेना भर्ती के मद्देनजर बुधवार को वाराणसी से आए
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों ने मुख्यालय स्थित पालीटेक्निक कालेज, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज व डिग्री कालेज के मैदान का निरीक्षण किया।

इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ को काबू करने के साथ ही उनकी सहूलियत के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।


गौरतलब है 8 से 17 जुलाई तक जनपद में सेना भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसमें छह जिले के अभ्यर्थी भाग  लेेंगे। इसकी तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को कर्नल विनीत प्रभात के नेतृत्व में सेना भर्ती अधिकारी राजेश यादव और मेडिकल आफिसर वीके वर्मा ने सर्वप्रथम महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान का मुआयना किया। इस दौरान वहां कालेज परिसर में कमरों व पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

 इसके बाद सैन्य अधिकारियों की टीम राजकीय डिग्री कालेज पहुंची। वहां भी मैदान व कमरों का मुआयना करने के लिए ही पीने के पानी आदि सुविधाओं को अधिकारियों ने देखा। बरसात होने की स्थिति से निबटने के लिए सैन्य अधिकारियों चर्चा की। अंत में सभी अधिकारी पालीटेक्निक कालेज के मैदान पर पहुंचे, जहां उन्होंने रजिस्ट्रेशन, मेडिकल, दौड़ आदि प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने के लिए आपस में विचार-विमर्श किया।

कर्नल विनीत प्रभात ने सेना भर्ती अधिकारी से कहा कि बारिश होने पर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने की व्यवस्था को बनाए रखना होगा। वहीं भर्ती के दौरान सकलडीहा रोड पर यातायात व्यवस्था को रोकने के साथ ही अभ्यर्थियों की सहूलियतों के बारे में भी बातचीत की।

सेना भर्ती अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि 25 मई तीन बजे सेना भर्ती के मद्देनजर जिलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि भर्ती की तमाम व्यवस्थाएं किस प्रकार सुनिश्चित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed