चंदौलीः घर से गायब अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:57 AM IST
सार
नियमताबाद ब्लॉक के भोजपुर गांव निवासी रामप्रवेश पटेल(45) मंगलवार की शाम सात बजे घर से कहीं निकल गया। परिजन पूरी रात रामप्रवेश को खोजते रहे पर वह नहीं मिला। बुधवार की सुबह अवधूत भगवान राम घाट के पास रेलवे ट्रैक पर रामप्रवेश का कटा हुआ शव मिला।
विज्ञापन
अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला