फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Middle-aged body found in cemetery

कब्रिस्तान में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप

Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged body found in cemetery
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव के कब्रिस्तान परिसर में बृहस्पतिवार की शाम लगभग 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। गांव स्थित कब्रिस्तान के परिसर में कुछ लोगों ने एक अधेड़ का शव देखा। कुछ ही देर में वहां ग्रामीण जुट गए। शव की पहचान न होने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्र के दरोगा अच्छेलाल यादव शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक चेकदार शर्ट, टोपी और पीले रंग की पैंट पहने हुआ था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed