फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   met on development

विकास के मुद्दे पर जिलाधिकारी से मिले

Fri, 26 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 26 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
met on development
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव गुरुवार को जनपद के विकास को लेकर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मुलाकात की।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने जनपद में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। मुगलसराय तहसील में तत्काल सक्रिय करने की मांग की। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि अप्रैल माह से तहसील कार्यालय के संचालन होने की बात कही।  इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जनपद में राजकीय मेडिकल कालेज, महिला डिग्री कालेज, मुगलसराय तहसील निर्माण, बलुआ गंगा नदी पर बन रहा पक्का पुल निर्माण में तेजी लाई जाए। कहा कि सिंचाई संसाधन जनपद में पर्याप्त हैं।

बावजूद इसके खेती किसानी के वक्त किसानों को सिंचाई की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। यह किसानों से जुड़ा मामला है, जिसमें गंभीरता दिखाने की जरूरत है।

इसके बाद पूर्व सांसद ने ईंट निर्माता समिति के सदस्यों द्वारा रखी गई मांग पर भी चर्चा की। इस मौके पर राजीव पांडेय, आशुतोष यादव, अशोक सिंह, राजेश जायसवाल आदि रहे। े। दूसरी ओर ईंट निर्माता समिति के महामंत्री रतन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम व खनन अधिकारी से मिलकर अपनी मांगोें को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed