फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mercury crosses 44 degrees, there are chances of heat wave

पारा 44 डिग्री पार, लू चलने के बन रहे आसार

Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 44 degrees, there are chances of heat wave
पीडीडीयू नगर। इन दिनों गर्मी चरम सीमा पर पहुंच रही है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को जिले का उच्चतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान के 45 डिग्री पार पहुंचने के साथ लू चलने के असार बन रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में क्रमिक वृद्धि के साथ तापमान 45 डिग्री पार होने के साथ लू चलने के आसार बन रहे हैं। मई महीने के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता के कारण ज्यादातर समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से मौसम खुशगवार बना हुआ था। इसके बाद ऊष्मीय विकिरण बढ़ने से मई के अंत से ही जनपद के अधिकतम तापमान में वृद्धि आरंभ हो गई जो अभी जारी है। पिछले 72 घंटों के दौरान तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। आगामी दिनों में तापमान के एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 45 डिग्री सेल्सियस पार कर जाने के साथ लू चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed