फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Members of Dinkar Seva Samiti did plantation

दिनकर सेवा समिति के सदस्यों ने किया पौधरोपण

Thu, 13 Aug 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Members of Dinkar Seva Samiti did plantation
चन्दौली। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से बुधवार को क्षेत्र की हिनौता के समीप पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने फलदार छायादार और औषधीय पौधों को सड़क के किनारे रोपित किया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों को संरक्षित करना जरूरी है ऐसे में सभी लोग पौधरोपण के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले और इन्हें संरक्षित करें।
विज्ञापन

समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बताया कि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के सानिध्य में राहुल एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्म दिवस 20 जुलाई से लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को छायादार फलदार औषधि दार चितवन आम अश्वगंधा तुलसी गिलोय आदि वृक्ष लगाए व वितरण किए गए। कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का वह अभिन्न अंग है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 10 वृक्ष लगाकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का काम करें। समिति का यह उद्देश्य है कि हर साल दो महीने वृक्ष लगाकर पूर्वांचल सहित प्रदेश के कोने-कोने में वृक्ष लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर आलोक सिंह गोलू सिंह रिशु सिंह बृजेश बारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed