फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Meet reprimand imposed on dirt

गंदगी मिलने पर लगाई फटकार

Sun, 18 Sep 2016 01:01 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 18 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Meet reprimand imposed on dirt
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेते डीआरएम किशोर कुमार। - फोटो : chandauli
स्वच्छ  रेल, स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता सप्ताह की शुरूआत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई। पहले दिन स्वच्छ पर्यावरण दिवस मनाया गया। स्टेशन पर साफ सफाई के अलावा स्टेशन परिसर में पेड़ पौधों के टहनियों की छटाई की गई। पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण किया और गंदगी मिलने पर संबंधित को फटकार लगाई।
विज्ञापन


पहले दिन के कार्यक्रम की शुरूभत सुबह नौ बजे हुई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टेशन पर घूम घूम कर साफ सफाई और स्टेशन और स्टेशन परिसर के पेड़ों की टहनियों की काट छाट की। डीआरएम किशोर कुमार सुबह साढ़े दस बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और साफ सफाई का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे रिजर्वेेशन काउंटर और पूछताछ केंद्र में पहुंच कर यात्रियों के साथ हो रहे व्यवहार को देखा और शौचालय में पहुंच कर साफ सफाई की स्थिति जानी। इसके बाद वे साधारण बुकिंग काउंटर के अंदर गए। यहां गदंगी देख कर विभागीय अधिकारी को फटकार लगाई। मंडल रेल प्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पहुंची थी। डीआरएम ने प्रत्येक कोच में पहुंच कर साफ सफाई की स्थिति का अवलोकन किया। इसी तरह मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सफाई अभियान चला। इस दौरान एडीएआरएम एके मेहरोत्रा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेशचंद्रा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed