{"_id":"67b09d9726a9e340580fcb8b","slug":"massive-jam-at-padav-intersection-traffic-halted-for-five-hours-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : पड़ाव चौराहे पर लगा भीषण जाम, पांच घंटे तक रूका यातायात, आम जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : पड़ाव चौराहे पर लगा भीषण जाम, पांच घंटे तक रूका यातायात, आम जनता परेशान
Sat, 15 Feb 2025 07:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 15 Feb 2025 07:28 PM IST
सार
पड़ाव चौराहे पर जनता जाम के झाम से जूझती रही। शहर में होने वाले कार्यक्रम के चलते पांच घंटे तक यातायात रोका गया जिसके बाद वहां मौजूद दर्शनार्थियों की अलग तस्वीर सामने दिखी। कोई वापस जाता दिखा तो किसी ने सिर पर अपना बैग रख लिया। इसे व्यवस्थित करने में पुलिस वालों के पसीने छूटे।
विज्ञापन
जाम से जूझती जनता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शनिवार की दोपहर 12 बजे से पड़ाव से वाराणसी जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। वाहनों को रोक दिए जाने से पडाव चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति हो गई। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ जाम शाम पांच बजे तक नहीं छूटा। जाम में फंसकर यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार काशी तमिल संगमम 03 प्रवासी सम्मेलन का उद्घाटन नमो घाट पर शाम तीन बजे होना था। भीड़ ज्यादा होने के कारण वाराणसी जाने वाले वाहनों को दोपहर 12 बजे से रोक दिया गया। वाहनों को रामनगर के रास्ते भेजा जाने लगा।
विज्ञापन
इससे स्थानीय चौराहे पर जाम लग गया। इससे वाराणसी काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वालों के साथ ही शव लेकर मर्णिकर्णिका घाट जाने वाले वाहन, एंबुलेंस, स्कूली बस आदि भी फंस गए। बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पर सवार होने और फ्लाईट पकड़ने जा रहे थे लेकिन जाम के कारण उन्हें भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
एक तरफ का रास्ता रोके जाने से रामनगर मार्ग पर दबाव बढ़ गया और इस पर जाम लग गया। वहीं पड़ाव से बहादुरपुर और पीडीडीयू नगर की तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शाम पांच बजे तक यही स्थिति बनी रही। जाम छूड़ाने में पुलिस को पसीने बहाने पड़े।