फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   massive fire broke out in hot mix plant in chandauli loss of 50 lakhs

Chandauli News: हॉट मिक्स प्लांट में लगी भीषण आग, लपटें उठती देख मची अफरातफरी, 50 लाख का नुकसान

Sat, 17 Sep 2022 07:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 07:09 PM IST
सार

चंदौली के उकनी वीरमराय गांव के पास शनिवार दोपहर हॉट मिक्स प्लांट आग लग गई। प्लांट में ऊंची-ऊंची लपटें देखकर भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
massive fire broke out in hot mix plant in chandauli loss of 50 lakhs
हॉट मिक्स प्लांट में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के कमालपुर क्षेत्र अंतर्गत उकनी वीरमराय गांव में स्थापित हॉट मिक्स प्लांट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई।  फ्यूल पाईप में लिकेज से लगी आग इतनी भयावह थी कि आसपास का क्षेत्र काले धुएं से पट गया। प्लांट में ऊंची-ऊंची लपटें देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


सकलडीहा-अमड़ा सड़क मार्ग निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से उकनी बीरमराय गांव के पास हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है। शनिवार दोपहर दो बजे के लगभग फ्यूल पाइप में लिकेज होने से आग लग गई। इससे तारकोल व फ्यूल धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन


आग लगने के बाद धुआं लगभग चार किलोमीटर तक दिखा। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्लांट के कर्मियों की सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू किया। कंपनी के सुपरवाइजर पवन सिंह ने कहा कि आग की चपेट में आने से करीब 50 लाख रुपये की सामग्री जल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग में 26 टन तारकोल,19 हजार लीटर फ्यूल आयल, 25 हार्स पावर का मोटर, सात हार्स पावर के छह मोटर, 26 टन की तारकोल की टंकी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed