फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mass marriages of forty couples

सामूहिक विवाह चालीस जोड़े हुए एक दूजे के

Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mass marriages of forty couples
नौगढ़ । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नौगढ़ ब्लॉक के परिसर में बुधवार को 40 जोड़े रीति रिवाज के साथ एक दूजे के हुए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया विधायक शारदा प्रसाद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सरकार की ओर से चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी नौगढ़ सुदामा सिंह यादव ने बताया कि कन्याओं की शादी में चांदी की पाजेब, मीना, चुटकी, पांच सेट बर्तन, बैग, कंबल, वर- वधु के कपड़े व ब्रांडेड मोबाइल का सेट दिये जा रहे हैं। समारोह में हिंदू कन्याओं का विवाह पंडित गुप्तेश्वर पांडेय व मुस्लिम कन्याओं का निकाह मौलाना सलीम ने कराया। नव विवाहित जोड़ों पर अतिथियों और लोगों ने गुलाब के फूल बरसा कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नौगढ़ के प्रतिनिधि सुजीत सिंह, एडीओ समाज कल्याण आरपी मौर्य , केशव प्रसाद, यशवन्त सिंह यादव, अनिरूद्ध सिंह यादव, मनीष सिंह गहरवार, मणिकर्णिका कोल, सुनील गुप्ता, रफ्फुदिन, रिंकू यादव, मोहनराम रहे। कार्यक्रम का संचालन रामनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed