फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married women observe Nirjala fast for long life of husband

Chandauli News: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Married women observe Nirjala fast for long life of husband
पीडीडीयू नगर। हरतालिका तीज पर पति के मंगल की कामना से सुहागिनों ने सोमवार को निर्जला व्रत रखा। शिव, पावर्ती और गणेश की गंगा की मिट्टी से बनी प्रतिमा की पूजा की गई। शिवालयों में भी व्रती महिलाओं की भीड़ रही। जगह-जगह तीज की कथा सुनने के लिए सुहागिनों की भीड़ लगी रही। कुआंरी कन्याओं ने भी व्रत रखा। घरों में भी महिलाओं ने नृत्य और गीत की बीच रात्रि जागरण किया।
विज्ञापन

मान्यता है कि माता पार्वर्ती ने कठिन तप करने के बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न किया था। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ। इस मौके पर भगवान शिव ने वरदान दिया कि इस दिन जो भी कन्या निराजल व्रत रखेगी उसे मनोवांछित जीवन साथी मिलेगा। वहीं विवाहिता महिलाओं के व्रत करने पर पति दीर्घायु होगा। इसी मान्यता के चलते प्रति वर्ष तृतीया तिथि को हरितालिका तीज के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष सोमवार को हरितालिका तीज होने के कारण महिलाओं में उत्साह अधिक रहा। सोमवार की भोर में महिलाओं ने निराजल व्रत का संकल्प लिया। दोपहर में स्नान ध्यान के बाद सोलहो शृंगार किया। इसके बाद शिवालयों में पहुंच कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। माता पार्वती को शृंगार की वस्तुएं अर्पित की और फल, पकवान का भोग लगाया। विधि विधान से पूजा के बाद भव्य आरती उतारी और अभीष्ट की कामना की। कुछ महिलाओं ने घर पर ही मिट्टी का शिव पार्वती की मूर्ति बनाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों को बुलाकर कथा सुनी। नगर के कैलाशपुरी, पटेलनगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव, शाहकुटी, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड स्थित शिवालय, एलबीएस कटरा, के साथ चतुर्भुजपुर, अलीनगर, पराहुपुर, नई बस्ती, परशुरामपुर के साथ आरपीएफ कॉलोनी, गया कालाेनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी के शिवालयों में दोपहर से रात तक पूजाअर्चना करने वाली महिलाओं की भीड़ रही। शिवालयों में जयकारे लगते रहे। नियामताबाद, पड़ाव, दुलहीपुर, बबुरी, शहाबगंज, इलिया, नौगढ़, चहनियां, धानापुर, चंदौली, सैयदराजा सहित अन्य इलाकों में शिवालयों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

टांडाकला। गांव के मंदिर में हरितालिका तीज पर्व पर महिलाओं पूजन करके पति के दीर्घायु की कामना की। सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर दर्शन करने के लिए सुहागिनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed