{"_id":"62b7564c0f97536d405128d9","slug":"married-woman-s-death-in-suspicious-circumstances-chandauli-news-vns660764057","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता का उत्पीड़न करने के कारण मौत होने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही है।
नई बाजार चौकी अंतर्गत पौनी गांव निवासी मुकेश मौर्य की शादी सैयदराजा थाना के ऐलही गांव निवासी पुष्पा से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। करीब 10 दिन पूर्व पुष्पा मायके से ससुराल आई हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात अचानक तबीयत खराब होने पर विवाहिता को नई बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन इलाज के लिए विवाहिता को जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व विवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि उत्पीड़न से ही उसकी मौत हुई है। उन्होंने कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।