फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman hanged her life

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 05 Feb 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged her life
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदासी गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद उसके मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार विवाहिता और उसके पति के बीच विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबुरी क्षेत्र के पप्पू प्रजापति की पुत्री पूजा (21) की शादी एक साल पहले चंदासी गांव निवासी दशमी के पुत्र संदीप के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को घर के लोग बाहर काम करने गए थे। विवाहिता घर में अकेली थी। इस दौरान उसने घर में फांसी लगा ली। शाम को जब लोग घर लौटे तो दरवाबा बंद देखकर खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुल पाया। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से झूली थी। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई। वहीं जानकारी के बाद विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायके पक्ष की ओर से अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में सीओ सदर केपी सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed