फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman gave her life by hanging from the noose of dupatta

दुपट्टे के फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

Sun, 21 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman gave her life by hanging from the noose of dupatta
शिकारगंज। चकिया कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में लक्ष्मी राम की पत्नी छाया देवी (28) ने शुक्रवार की रात अपने घर में छत में लगे लकड़ी की करी में दुपट्टा का फंदा बनाकर उस पर झुलकर जान दे दी। सुबह विवाहिता के देर तक दरवाजा न खोलने पर परिवार वालों को मौत का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली के सोनहुल गांव निवासी सूरज राम की पुत्री छाया देवी का विवाह 10 वर्ष पहले हेतिमपुर निवासी बोधा हरिजन के पुत्र लक्ष्मी राम के साथ हुआ था। छाया देवी की दो पुत्री सुनैना (8), परी (3) एक पुत्र कृष्णा (5) है। शुक्रवार की रात छाया किसी बात से नाराज थी। वह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। शनिवार की सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो विवाहिता दुपट्टे का फंदा बनाकर फंदे से लटक रही थी। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वालों के शोर मचाने पर आस पास के लोग भी जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ राजेश राय ने बताया कि विवाहिता के पिता सूरज राम ने विवाहिता के मौत की तहरीर दी है। इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed