{"_id":"5e78e62a8ebc3e6fa571d265","slug":"market-open-people-shopping-chandauli-news-vns5173784161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुले लोगों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुले लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना महामारी को देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को जैसे ही बाजार खुले लोग रोजमर्रा की सामानों की खरीदारी के लिए घर से निकले। रविवार को जहां जिले के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा था वहीं लोग सोमवार को जरूरत की सामान लेने और जरूरी काम से बाहर आ गए। इस दौरान दुकानों, बाजारों में भीड़ को देेखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर तितर-बितर किया और घरों में भेजना शुरू कर दिया। वहीं रेलवे स्टेशन को लाक डाउन कर दिया गया और परिसर को सील कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के खतरे को देेखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क है। पीडीडीयू नगर, चंदौली, चकिया, शहाबगंज, इलिया, नियामताबाद, नौगढ़, इलिया, सैयदराजा, बबुरी, कमालपुर, शिकारगंज, चहनिया, सकलडीहा, दुलहीपुर, पड़ाव, धानापुर सहित अन्य बाजार खुले। लोग घरों से बाहर आए मगर सामान्य दिनों की अपेक्षा जितनी भीड़ होती है उसकी अपेक्षा लोग घरों से कम ही निकले। जो लोग निकले वह अपना काम कर जल्दी से घर लौट गए। वहीं जहां लोग इकट्ठा दिखाई दिए या फिर भीड़ रही, वहां पुलिस ने लोगों ने समझाकर घरों को भेज दिया। रेल, बस सेवा बंद होने से लोग न तो कहीं जा पा रहे हैं और न ही आ पा रहे हैं। जो ट्रेनें पहले से चली हैं वहीं स्टेशन पर पहुुंच रही हैं। उनकी भी गहनता से जांच और सैनिटाइज के बाद आगे के लिए रवाना किया जा रहा है।
वहीं अलीनगर में कोरोना संदिग्ध की शिकायत आने पर अलीनगर बाजार को बंद करा दिया गया। जबकि चकिया में पुलिस और प्रशासन ने व्यापारियों और दुकानदारों की सहमति से 25 मार्च बंदी कर दी गई है। इससे वहां बाजार में जनता कर्फ्यू की तरह ही दुकानें बंद रही। इस दौरान लोग घरों से निकले तो बाजार में जो जरूरी काम था उसे निबटा कर घर लौट गए।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। कोरोना वायरस को देखते हुए पड़ाव, बलुआघाट और रामनगर में वाराणसी की सीमा सील कर दी गई है। वाराणसी में लाक डाउन होने से आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सोमवार की सुबह वाराणसी से आने वाले और पड़ाव से वाराणसी की ओर जाने वालों को पुलिस ने रोक दिया।
कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए पीएम के आह्वान पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन वाराणसी में कोरोना का एक संदिग्ध मरीज पाए जाने पर वाराणसी और आजमगढ़ सहित कई जिलों को लाक डाउन कर दिया गया है। वाराणसी में लाक डाउन होने से चंदौली जिले की सीमा पड़ाव, हाईवे के पास कटरिया से रामनगर जाने वाले मार्ग और चहनिया के बलुआघाट से वाराणसी जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। सोमवार की सुबह राजघाट पुल पर बसंता कालेज के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर पड़ाव से वाराणसी जाने वालों को रोक दिया। वहीं पड़ाव चौराहे के पास राजघाट पुल से वाराणसी जाने वाले यात्रियों, वाहनों को वापस कर दिया। इससे लोग दिनभर परेशान रहे। ऐसे ही रामनगर पुलिस ने भी लोगों को जाने से रोक दिया। इसी तरह चहनिया के बलुआघाट पर भी पुलिस सख्ती बरत रही है।