फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Many policemen injured in collision pickup and police escort van in chandauli

Chandauli News: पिकअप के टक्कर से पुलिस वैन के उड़े परखच्चे, चार पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

Sat, 16 Mar 2024 02:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Mar 2024 02:18 PM IST
सार

मऊ पुलिस लाइन में तैनात पुलिसर्मियों से भरी वैन चंदौली आई थी। इस दौरान पिकअप के टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए। घटना में पुलिस के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Many policemen injured in collision pickup and police escort van in chandauli
पिकअप के टक्कर से पुलिस वैन के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर पुलिया के पास बीती रात करीब दो बजे पुलिस की स्कार्ट वैन और पिकअप में टक्कर हो गई। जिससे स्कार्ट वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे पुलिस के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है। जबकि पिकअप सवार मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


रात करीब दो बजे सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर पुलिया पर स्कार्ट वैन व पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के चार जवान जख्मी हो गए। हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को पहले सकलडीहा पीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। जहां सभी की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कार्ट टीम मऊ जनपद की है, जो वाराणसी जा रही थी। वहीं पिकअप सवार दो लोगों को मामूली चोट आई है, दुर्घटना के बाद से वे फरार हैं। घायल पुलिसकर्मियों में जय शंकर यादव (38), श्रवण कुमार (40) पप्पू कुमार (25), अभय राज यादव (28) है। सभी पुलिसकर्मी मऊ पुलिस लाइन में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed