फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mangoes are bountiful this time, production will be good

Chandauli News: अबकी खूब बौराया आम, उत्पादन होगा अच्छा

Sat, 18 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mangoes are bountiful this time, production will be good
आम के बागों में वसंत दुरुस्त उतरता है। पेड़ों पर खूब बौर लगे हैं। रात के समय खुशबू से अमराइयों के आसपास का इलाका तर हो जा रहा है। इससे बागवानी करने वाले गदगद हैं। उनको आम के अच्छे उत्पादन की आस है। कृषि वैज्ञानिक भी अच्छे उपज की उम्मीद जता रहे हैं। फलों के राजा आम की फसल ने बागवानी करने वालों को प्रफुल्लित कर दिया है। आम के पेड़ों में बड़ी मात्रा में बौर लगे हैं। कुछ जगहों पर उनमें टिकोरे भी आने लगे हैं। इसको देखकर किसान अंदाजा लगा रहे हैं कि अबकी उत्पादन अच्छा होगा। अधिकतर बागवानों ने अपने बाग में बड़ी मात्रा में लंगड़ा, चौसा, दशहरी आदि आमों के पेड़ लगाए हैं।
विज्ञापन

बागवानों का कहना है कि पेड़ों में बौर और फल लदे हुए हैं। अगर आधीं और ओला नहीं जैसी समस्या न आए और फसल पर बीमारी का प्रकोप न हो तो इस साल आम का उत्पादन काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आम की फसल मौसम पर निर्भर करती है।यदि मौसम आगे भी अनुकूल रहा तो फसल अच्छी होगी। उन्होंने सलाह दी है कि बागवान आम के बौर को बचाने के लिए प्लानोफिक्स (एनएए) ढाई एमएल मात्रा 15 लीटर पानी में छिड़काव करें। इससे बौर व फल गिरना भी कम हो जाएगा और फल भी बढि़या से निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
आम के फसल की निगरानी आवश्यक
कंदवा। आम के बौर की नियमित निगरानी आवश्यक है। उत्पादकों एहतियाती कदम समय रहते उठाना चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक पछुआ हवा चलने से बौर में रोग व कवक का प्रकोप बढ़ सकता है। इससे बचाव के लिए बाग में दवाओं का प्रयोग अविलंब करना चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान मौसम में फंगस व कीटों का प्रकोप तेजी से फैलता है। बागवानों को खर्रा रोग से बचाव के लिए ट्राइडोमॉर्फ 1.0 मिली लीटर एमएल या डाइनोकेप 1.0 मिली लीटर प्रति लीटर का घोल का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed