फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man with 25,000 bounty on his head arrested while on his way to meet his lawyer.

Chandauli News: अधिवक्ता से मिलने जाते समय 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Man with 25,000 bounty on his head arrested while on his way to meet his lawyer.
चंदौली। बलुआ थाने की पुलिस ने गो तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में वांछित था।
विज्ञापन

राहुल यादव ने बताया कि बीते 15 मार्च को वह अपने साथी सादिक अंसारी और सार्जन शाह के साथ पिकअप से गोवंश को वध के लिए बिहार ले जा रहा था। इसी दौरान बलुआ पुलिस ने सरौली के पास वाहन रोक लिया। पुलिस ने मौके से उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया, लेकिन राहुल पुलिस को चकमा देकर गेहूं के खेत में भाग गया और भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी घटना के बाद मुंबई चला गया था। कुछ समय तक वहीं रहने के बाद हाल ही में वह चंदौली वापस आया। रविवार को वह अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल यादव के खिलाफ वर्ष 2026 के मुकदमे के अलावा वर्ष 2025 में भी गोवध अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष बलुआ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि इनामी को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed