{"_id":"679a77563fbe11ec4c022554","slug":"man-going-to-mahakumbh-with-wife-dies-in-road-accident-chandauli-news-c-189-1-svns1013-126570-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पत्नी के साथ महाकुंभ जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पत्नी के साथ महाकुंभ जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
चकिया कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव निवासी विनोद खरवार (45) की कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाते समय रास्ते में मिर्जापुर जनपद के पडरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव निवासी घासी खरवार के तीन पुत्रों में सबसे बड़े प्रमोद खरवार और मझले विनोद खरवार अपनी पत्नियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे।
इनके साथ गांव के लगभग 20 से ज्यादा लोग पिकअप लगेज वाहन पर सवार होकर मंगलवार की शाम प्रयागराज जा रहे थे।
मिर्जापुर जनपद के पडरी गांव के पास वाहन खड़ा कर लघु शंका करने उतरे थे। इसी बीच विनोद खरवार सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन और वाहन पर सवार लोग आनन-फानन में चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। विनोद खरवार को एक पुत्र आकाश और एक पुत्री नेहा है।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि मृतक के भाई प्रमोद की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई और पडरी थानाध्यक्ष से संपर्क कर मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, भाजपा नेता डॉक्टर प्रदीप मौर्या, पूर्व प्रधान मोहन पासवान सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।