{"_id":"61b77f94b9e6fb4c374e8e55","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-chandauli-news-vns6277368108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के समीप सोमवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक कौन था और यार्ड में कैसे आया, इसका पता नहीं चला। इस घटना के बाद कुछ देर तक पटना कोटा एक्सप्रेस रूकी रही। सूचना पाकर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शव को हटाया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे पटना कोटा एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन आ रही थी। स्टेशन के पहले से ही रेलवे ओवरब्रिज के समीप पूर्वी आउटर के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देख कर चालक ने ट्रेन रोक दिया। इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम पहुंची। शव को ट्रैक से हटाया और इसके बाद ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक की आयु 35 से 36 वर्ष की रही होगी। तलाशी में उसकी जेब से 17 सौ रुपये मिले। अन्य कोई सामान नहीं मिला। अनुमान है कि पटना कोटा एक्सप्रेस के पूर्व सिकंदराबाद एक्सप्रेस आई थी। उससे उतरने के चक्कर में युवक चपेट में आ गया होगा। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।