फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man died due to bike overturned in canal in chandauli up

यूपी: काम खत्म कर घर रहा था युवक, नहर में बाइक पलटने से युवक की मौत

Mon, 05 Apr 2021 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Man died due to bike overturned in canal in chandauli up
demo pic

चंदौली जिले के धानापुरा थाना के आवाजापुर गांव के पास रविवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पीडीडीयू नगर स्थित एक कपड़े के शोरूम में मैनेजर था। वह रात में घर वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसा, धानापुर थाना के नौली गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह(30) पुत्र सुदामा सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के कपड़े की प्रसिद्ध शोरूम पर मैनेजर का काम करता था। रविवार रात वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। रात 11 बजे वह अवाजापुर स्थित नहर पुलिया के समीप पहुंचा था, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर में पलट गई।
विज्ञापन


सिर में चोट लगने की वजह से ज्ञान प्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकला। उसे तुरंत धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक ज्ञान प्रकाश दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता सुदामा शक्तिनगर में प्राइवेट जाब करते हैं और छोटा भाई भी वाराणसी में निजी कंपनी में काम करता है। ज्ञान प्रकाश की शादी वर्ष 2014 में जौनपुर के रईया गांव निवासी रामजी सिंह के बेटी वंदना से हुई थी। ज्ञान प्रकाश दो मासूम बेटियों अनन्या(5) और काव्या(3) का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed