फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Make children healthy with green vegetables, fruits

हरी सब्जियों, फलों से बच्चों को बनाएं सेहतमंद

Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Make children healthy with green vegetables, fruits
पीडीडीयू नगर कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग जरूरी तैयारियां कर रहा है। तीसरी लहर में बड़ी संख्या में बच्चों के पीड़ित होने की आशंका जताई जा रही है तो वैक्सीन न लगवाने वाले लोग भी खतरे की जद में रहेंगे। ऐसे में बच्चों की सेहत के लिए बाल रोग विशेषज्ञ जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करने की सलाह तो दे ही रहे हैं। साथ ही, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फल और हरी सब्जियों का इस्तेमाल करने के लिए भी आगाह कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला चिकित्सालय में तैनात नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्ररेया ने बताया कि हरी सब्जियों और फलों के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहेगा। उन्होंने सचेत किया कि बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार या फिर अन्य कोई समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें। बच्चों के शरीर पर लाल दाने, आंखों में लालीपन, दस्त-उल्टी होने पर घरेलू उपचार करने के बजाए विशेषज्ञ डॉक्टर के यहां जाएं। डॉ. राजेश अग्ररेया ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अभिभावक बच्चों का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed