{"_id":"d6302bee446314ffb1bfba2876acb4ee","slug":"major-amarinder-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर अमरेंद्र को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर अमरेंद्र को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका इंटर कालेज परिसर में 91 यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय में
विज्ञापन
शनिवार को कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन ने कैप्टन से मेजर बने अमरेन्द्र
कुमार को समारोहपूर्वक मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
कर्नल टीएस कैरोन ने कहा कि परिश्रम व्यक्ति को सफलता के शिखर पर ले जाता है।
बिना परिश्रम के व्यक्ति की कभी पहचान नहीं होती है। लोगों को नि:स्वार्थ भाव से हमेशा कठिन परिश्रम करना चाहिए। बताया कि कैप्टन अमरेन्द्र कुमार ने अफसर प्रशिक्षण अकादमी आमठी नागपुर में तीस दिनों तक कठिन परिश्रम कर पूरे देश से आए प्रशिक्षणार्थियों में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
इसके बाद उन्हें मेेजर का दर्जा प्राप्त हुआ है। बताया कि मेजर अमरेन्द्र की देखरेख में मुगलसराय बटालियन को कई राष्ट्रीय कार्यक्रम कराने का अवसर मिला है। मेजर अमरेन्द्र ने सत्रह बार रक्तदान किया है।
यही नहीं इनकी देखरेख में बटालियन में कई प्रशिक्षित छात्र सैनिक सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रहे हैं। कर्नल ने छात्र सैनिकों को भी मेजर से सीख लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर पीके कुमार, बीएचएम श्याम सुंदर, हवलदार बन्नी सिंह, पंकज चौधरी, उदयमान, अंजना सिंह, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित रहे।