फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Maa Kali's water and fruitful worship, pavilion worship completed

Chandauli News: मां काली का जल व फलाधिवास, मंडप पूजन संपन्न

Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Maa Kali's water and fruitful worship, pavilion worship completed
पीडीडीयू नगर के काली मंदिर में पूजन अर्चन करते लोग। संवाद
नगर के सुभाष पार्क के समीप नवनिर्मित मां काली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आयोजित धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को भी जारी रहे। रविवार को जलाधिवास के बाद सोमवार को प्रतिमा का फलाधिवास एवं मंडप पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मुख्य द्वार के पास स्थित प्राचीन काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण सुभाष पार्क के समीप नए मंदिर का निर्माण कराया गया है। प्रतिमा स्थानांतरण से जुड़े अनुष्ठानों की शुरुआत दो जुलाई से हुई थी। चार जुलाई को कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ मां काली की प्रतिमा को नए मंदिर में लाया गया।
विज्ञापन

रविवार को गणेशादि देवताओं का पूजन, हवन और शास्त्रोक्त विधि से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने के बाद प्रतिमा का जलाधिवास कराया गया। सोमवार को मंडप पूजन के साथ प्रतिमा का फलाधिवास, पुष्पाधिवास, घृताधिवास, रत्नाधिवास और विश्रामाधिवास कराया गया। पूरे अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार मंगलवार को मंडप पूजन, मूर्ति स्नपन, नेत्रोन्मीलन, शैय्याधिवास और न्यास आदि की रस्में संपन्न होंगी। बुधवार को मंडप पूजन के बाद प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे हवन-पूजन, भंडारे का आयोजन तथा शाम सात बजे से देवी जागरण होगा। इस अवसर पर श्री माता काली धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ''आशु'', अशोक सिद्धार्थ केसरवानी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed