{"_id":"69b297a80d08bde4240c01d1","slug":"lpg-crisis-amid-shortage-of-cooking-gas-helpline-number-issued-in-chandauli-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत के बीच चंदौली में हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत और जानकारी के लिए करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत के बीच चंदौली में हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत और जानकारी के लिए करें संपर्क
Thu, 12 Mar 2026 04:08 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:08 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में पूर्ति विभाग ने गैस की शिकायत और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी बास देव तिवारी ने वीडियो जारी करके कहा कि जिले में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी बास देव तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। विभाग के अनुसार उपभोक्ताओं को पहले की तरह नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी बास देव तिवारी ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैस सिलेंडर की कमी को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी गैस एजेंसियों पर सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सामान्य प्रक्रिया के तहत गैस बुकिंग कराने के बाद निर्धारित धनराशि का भुगतान कर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। विभाग की ओर से गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अधिकारी समय-समय पर गैस एजेंसियों तथा वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे संबंधित गैस एजेंसी या आपूर्ति विभाग से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: गैस की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य; समीक्षा बैठक में बोले डीएम
हेल्पलाइन नंबर जारी
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस कंपनियों के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
- भारत गैस: 1800-22-4344
- इंडेन गैस: 1800-2333-555
- एचपी गैस: 1800-2333-555
पूर्ति विभाग का कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति में समस्या होती है तो वह इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।