{"_id":"63ac99eaa1c2821b881766e6","slug":"lover-killed-khushboo-in-loco-colony-chandauli-news-vns6909583181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लोको कॉलोनी में प्रेमी ने ही खुश्बू की रेत कर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लोको कॉलोनी में प्रेमी ने ही खुश्बू की रेत कर की थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर के लोको कालोनी में रहने वाली खुशबू का कातिल उसका प्रेमी ही निकला। प्रेमी ने ही सोमवार की शाम सब्जी काटने वाले चाकू से खुशबू की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को मानसनगर रेलवे कालोनी से बुधवार को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि युवक प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था। हत्यारोपी युवक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
सोमवार की शाम रेलवे के लोको कॉलोनी के एक क्वार्टर में खुशबू (22) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। चौकी पर युवती का रक्तरंजित शव मिला था। हत्या की घटना से रेलवे कॉलोनी में खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। बातचीत के दौरान खुशबू के भाई ने युवती का संबंध एक युवक से होने की बात कही थी। इसके बाद युवती के मोबाइल के सोशल मीडिया एकाउंट से मिले सुराग के आधार पर छानबीन शुरू की गई। छानबीन में पता चला कि मूल रूप से हंडिया का रहने वाला नीरज का संबंध चार वर्षों से खुशबू से था। युवती भी पहले अपने दादी के यहां प्रयागराज हंडिया में रहती थी। छह माह पूर्व वह पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे के लोको कालोनी में माता पिता के यहां आई थी। युवती के पिता मातादीन गुप्ता चकिया तिराहे पर दुकान चलाते हैं। वहीं नीरज भी पीडीडीयू नगर में रहकर रेलवे में संविदा पर गाड़ी चलाने लगा। यहां उसका मातादीन के घर आना जाना लगा रहता था। इसी बीच युवती की शादी तय हो गई। यह बात नीरज बर्दाश्त नहीं कर पाया। सोमवार की शाम वह लोको कॉलोनी में गया। यहां उसने खुशबू से संबंध बनाना चाहा। युवती ने मना किया तो सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर युवती की हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।