{"_id":"622a5c0b43177f45f748f147","slug":"lotus-blossomed-on-three-seats-cycle-on-one-chandauli-news-vns642629254","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सीटों पर खिला कमल, एक पर चली साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सीटों पर खिला कमल, एक पर चली साइकिल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। धान के कटोरे के नाम से प्रसिद्ध चंदौली की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। विधानसभा चुनाव के मतगणना के बाद जिले के तीन विधानसभा सीटों पर कमल खिला तो वहीं एक सीट पर सपा की साइकिल चली। विधानसभा चुनाव 2017 में भी यही स्थिति थी कुछ भी नहीं बदला, हां बदले तो चकिया और मुगलसराय क्षेत्र के दो प्रत्याशी पर जनता ने उनपर भी भरोसा जताया और कमल खिलाया।
विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में सात मार्च को चंदौली में मतदान हुआ था। जिले के चार विधानसभा सीटों मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा और सकलडीहा से कुल 43 प्रत्याशी मैदान में थे। सात मार्च को मतदान के बाद इनका किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। सबको मतगणना के दिन यानि 10 मार्च का इंतजार था। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। नौ बजे से शुरुआती रूझान आने लगे। दोपहर 11 बजे तक के रूझानों में मुगलसराय, सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों के सपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे पर जैसे जैसे दिन चढ़ा इनके बढ़त का आंकड़ा घटते गया। इसके बाद एकमात्र सकलडीहा की सीट को छोड़कर सभी विधानसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जो बढ़त बनाई वह अंत तक कायम रहा। पूर्वांचल की हॉट सीट मानी जाने वाली सैयदराजा विधानसभा सीट पर दोपहर में कांटे की टक्कर देखी गई और जीत का अंतर सौ-दो सौ रहा। उसके बाद सुशील सिंह ने जो बढ़त बनाई वह 29 वें राउंड तक बरकरार रही। शाम छह बजे सबसे पहले सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र का रिजल्ट आया जिसमें भाजपा के सुशील सिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी सपा के मनोज कुमार सिंह डब्लू को 10917 वोटों से पराजित किया। सुशील सिंह को कुल 87891 वोट और मनोज सिंह डब्लू को 76974 वोट मिले। उसमे बाद साढे छह बजे के करीब सकलडीहा विधानसभा का रिजल्ट आया जिसमें सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सूर्यमुनि तिवारी को 16661 वोट से हराया। प्रभुनारायण सिंह को कुल 86328 वोट और सूर्यमुनि तिवारी को 69667 वोट मिले। वहीं सात बजे के करीब मुगलसराय विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आया जिसमें भाजपा के रमेश जायसवाल ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी सपा के चंद्रशेखर यादव को 14921 वोट से पराजित किया। रमेश जायसवाल को कुल 102216 वोट और चंद्रशेखर यादव को 87295 वोट मिले। सबसे विलंब से साढ़े दस बजे चकिया विधानसभा का रिजल्ट आया जिसमें भाजपा के कैलाश खरवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के जितेंद्र कुमार एडवोकेट को 9580 वोटों से हराया। कैलाश खरवार को कुल 97600 वोट और जितेंद्र को 88011 वोट मिले।