फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Looteri Dulhan in chandauli absconded by feeding intoxicants whole family with jewelry worth lakhs

चंदौली में लुटेरी बहू: पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई फरार, लाखों के गहने साथ ले गई, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 07 Apr 2022 02:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 02:42 PM IST
सार

चंदौली के धर्मशाला निवासी कारोबारी सरदार गुरप्रीत सिंह की पत्नी रात में परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गई। वो अपने साथ परिवार के अन्य महिलाओं और आभूषण भी साथ ले गई।

विज्ञापन
Looteri Dulhan in chandauli absconded by feeding intoxicants whole family with jewelry worth lakhs
लुटेरी बहू ( सांकेतिक)

विस्तार

शादी के नौ साल बाद एक महिला ने ऐसे कांड को अंजाम दिया जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। चंदौली के धर्मशाला क्षेत्र निवासी सरदार नरेन्द्र पाल सिंह की बहू पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से फरार हो गई। वो अपने साथ लाखों के आभूषण भी अपने साथ ले गई। घटना बुधवार रात की है।महिला इतनी शातिर थी कि घर के पालतू कुत्ते को भी नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घर में हुए कांड की जानकारी मिली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस उक्त बहू की तलाश में जुटी है।  धर्मशाला क्षेत्र में प्लास्टिक कारोबारी सरदार नरेन्द्र पाल सिंह अपने दो बेटों गुरप्रीत सिंह सन्नी और बलविंदर सिंह लक्की के साथ रहते हैं। गुरप्रीत की शादी 2013 में गोंडा जिला निवासी जतिंदर कौर सोनी से हुई थी। दोनों का पांच साल का पुत्र भी है।

विज्ञापन

बहू के पास ही रखे थे घर के सारे गहने

कारोबार में जतिंदर कौर भी हाथ बंटाती थी। ससुर नरेन्द्र पाल सिंह ने भरोसा करते हुए अपनी पत्नी और दोनों पुत्रों के आभूषण बहू जतिंदर कौर सोनी को रखने के लिए दिए थे। परिवार में सबकुछ ठीकठाक था। बुधवार रात जतिंदर कौर सोनी खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। नशे की हालत में जब सभी लोग सो गए तब वो रात में घर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परिवार को घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब सरदार नरेन्द्र पाल सिंह का पोते की नींद खुली और उसने कहा कि उशकी मम्मी घर में नहीं हैं। आननफानन सभी सदस्य उठे और जतिंद्र की तलाश करने लगे। कमरे में रखा गोदरेज खुला था। फर्श पर जेवरातों के कवर बिखरे पड़े थे और सारे आभूषण गायब थे। साथ ही गोदरेज में रखी नकदी भी गायब थी।  

सीसीटीवी फुटेज में दिखी करतूत

आसपास के सीसीटीवी कैमरे जब खंगाले गए बहू की करतूत सामने आ गई। वो एक बड़ा बैग लेकर घर से जाती दिख रही है। बहू जतिंदर ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर रखा है। उसके पति गुरप्रीत कई रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थक-हर कर परिजनों ने घटना की पूरी सूचना मुगलसराय कोतवाली में दी। शिकायत पर पुलिस जतिंदर कौर की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed