चंदौली में लुटेरी बहू: पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई फरार, लाखों के गहने साथ ले गई, तलाश में जुटी पुलिस
चंदौली के धर्मशाला निवासी कारोबारी सरदार गुरप्रीत सिंह की पत्नी रात में परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गई। वो अपने साथ परिवार के अन्य महिलाओं और आभूषण भी साथ ले गई।
विस्तार
शादी के नौ साल बाद एक महिला ने ऐसे कांड को अंजाम दिया जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। चंदौली के धर्मशाला क्षेत्र निवासी सरदार नरेन्द्र पाल सिंह की बहू पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से फरार हो गई। वो अपने साथ लाखों के आभूषण भी अपने साथ ले गई। घटना बुधवार रात की है।महिला इतनी शातिर थी कि घर के पालतू कुत्ते को भी नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया।
गुरुवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घर में हुए कांड की जानकारी मिली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस उक्त बहू की तलाश में जुटी है। धर्मशाला क्षेत्र में प्लास्टिक कारोबारी सरदार नरेन्द्र पाल सिंह अपने दो बेटों गुरप्रीत सिंह सन्नी और बलविंदर सिंह लक्की के साथ रहते हैं। गुरप्रीत की शादी 2013 में गोंडा जिला निवासी जतिंदर कौर सोनी से हुई थी। दोनों का पांच साल का पुत्र भी है।
बहू के पास ही रखे थे घर के सारे गहने
कारोबार में जतिंदर कौर भी हाथ बंटाती थी। ससुर नरेन्द्र पाल सिंह ने भरोसा करते हुए अपनी पत्नी और दोनों पुत्रों के आभूषण बहू जतिंदर कौर सोनी को रखने के लिए दिए थे। परिवार में सबकुछ ठीकठाक था। बुधवार रात जतिंदर कौर सोनी खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। नशे की हालत में जब सभी लोग सो गए तब वो रात में घर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।
वहीं, परिवार को घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब सरदार नरेन्द्र पाल सिंह का पोते की नींद खुली और उसने कहा कि उशकी मम्मी घर में नहीं हैं। आननफानन सभी सदस्य उठे और जतिंद्र की तलाश करने लगे। कमरे में रखा गोदरेज खुला था। फर्श पर जेवरातों के कवर बिखरे पड़े थे और सारे आभूषण गायब थे। साथ ही गोदरेज में रखी नकदी भी गायब थी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखी करतूत
आसपास के सीसीटीवी कैमरे जब खंगाले गए बहू की करतूत सामने आ गई। वो एक बड़ा बैग लेकर घर से जाती दिख रही है। बहू जतिंदर ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर रखा है। उसके पति गुरप्रीत कई रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थक-हर कर परिजनों ने घटना की पूरी सूचना मुगलसराय कोतवाली में दी। शिकायत पर पुलिस जतिंदर कौर की तलाश में जुटी है।