फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   loot in Bahora village

बहोरा गांव में डकैतों की लूटपाट

Wed, 01 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 01 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
loot in Bahora village
क्षेत्र के बहोरा गांव निवासी श्रीनिवास के घर पर सोमवार की रात डकैत धावा
विज्ञापन
बोलकर 25 हजार रुपये नगदी व लाखों रुपये मूल्य के आभूषण तथा कीमती सामान लूट ले गए।

 इस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने घर की महिलाओं को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की जानकारी सकलडीहा क्षेत्राधिकारी श्यामदेव बिंद को दी। मंगलवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।
श्रीनिवास का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना है।

सोमवार को श्रीनिवास घर के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सोने चला गया। देर रात कई डकैतों ने छत के रास्ते घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। गृहस्वामी की पत्नी चिंता देवी ने बताया कि आधी रात के बाद छह लोग कमरे में घुस आए और उन्हें और उनकी बेटी को बांधकर मारने-पीटने लगे, जिससे उन्हें गहरी चोर्टें आई हैं।

साथ ही डकैतों ने शोर न मचाने की चेतावनी दी और कमरे में रखी आलमारी को तोड़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन आलमारी न टूटने पर लड़की की अटैची उठा कर ले गए।

बेटी ज्योति ने बताया कि उसकी अटैची में एक सिकड़ी, कान का एक जोड़ी झुमका, अंगूठी, मंगलसूत्र, पैजनी, हार तथा 25000 रुपये नगदी रखे थे। जिसे डकैत ले गए हैं।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव की नहर के किनारे झाड़ी में पड़ी हुई अटैची को बरामद कर लिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पहली नजर में घटना किसी को फंसाने के लिए बुना गया जाल लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed