{"_id":"665db848690ac5e4a00f358e","slug":"lok-sabha-election-results-discussion-of-victory-and-defeat-by-supporters-in-chandauli-2024-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LS Poll: भाजपा तीसरी बार जीती, सपनिया मत... अबकी सइकिलिए हर जगह दिखी; जीत-हार के दावों पर समर्थकों की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Poll: भाजपा तीसरी बार जीती, सपनिया मत... अबकी सइकिलिए हर जगह दिखी; जीत-हार के दावों पर समर्थकों की चर्चा
Mon, 03 Jun 2024 06:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 03 Jun 2024 06:05 PM IST
सार
Lok Sabha Election Results : चंदौली जिले में चुनाव परिणाम को लेकर लोग दिनभर चर्चा करते रहे। चट्टी-चौराहों पर स्थित चाय की अड़ी पर अपने प्रत्याशियों के जीत-हार के दावों पर समर्थकों ने जमकर बहसबाजी की।
विज्ञापन
चुनाव परिणा को लेकर चर्चा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'चला लोग चंदौली में भाजपा तीसरी बार भी जीती, इहां महेंद्र अउर देश में नरेंद्र के सरकार बनी।' नगर के मंगरू तिवारी ने चाय की दुकान पर गमछा रखकर बैठते हुए यह बात कही तो राजनीतिक बहस छिड़ गई।
विज्ञापन
चाय की चुस्की के साथ उनका जवाव देते हुए नरोत्तम यादव ने कहा 'अबही से सपनिया मत तिवारी, अबकी सइकिलिए हर जगह दिखी। ये बार दाल नाही गली तोह लोगन के' यह सुनते ही ठहाके गूंज उठे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए 60.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। चंदौली के भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, सपा के बीरेंद्र सिंह और बसपा के सत्येंद्र मौर्य के साथ दस प्रत्याशी मैदान में हैं। चार जून को इनके भाग्य का फैसला होगा लेकिन, जनता कहां सब्र करने वाली है। परिणाम से पहले चाय-पान की अड़िया गुलजार रहीं। हर जगह जीत-हार के दावों पर बहस होती रही।
विज्ञापन
सुभाष पार्क के बगल में भीम चाय पर लगी अड़ी का माहौल सबसे गर्म रहा। लोगों की बहस की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग भी यहां जुट गए। पेशे से अधिवक्ता नरेश रेश गुप्ता ने कहा कि इस चुनाव में चंदौली वाराणसी के बाद सबसे हॉट सीट रहा है। जनता भी मूड से मतदान करने पहुंची है। चश्मे के ऊपर से देखते हुए संजय ने कहा कि नरेश बाबू, कहीं परिवर्तन ता ना होई यह बार।
नरेश ने कहा-देखा, जनता जे तरह से मतदान खातिर बूथ पर आइल रहे, वहसे इ साफ बा कि उ नात समर्थन में बिया या फिर बड़ा बदलाव करल चाहत बिया, कुछो कहल नइखे जा सकत। पास में बैठे नियामताबाद के व्यास मौर्य ने कहा-देखिए इस बार जो शिवपुर और अजगरा विधानसभा में बढ़त बना लेगा, वह चुनाव जीत जाएगा।
दोनों विधानसभा में रिकार्ड वोटिंग हुई है। जिले में सकलडीहा में साइकिल और मुगलसराय में कमल पर ज्यादा बोट पड़ा है। सैयदराजा भी निर्णायक भूमिका में हो सकत बा। सबकी बात सुनकर गमछा उठाकर चलने के मुद्रा में मंगरू तिवारी ने कहा- "चला जा लेप, चार जून के पते चल जाइ, कि केकरा कपारे में केतना बार बा, केकर जीत आ केकर हार बा।" यह सुनकर सभी ठहाके लगाते हुए अपने गंतव्य तक चले गए।