फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Locks of two houses broken in broad daylight; jewelry and cash worth lakhs stolen.

Chandauli News: दिनदहाड़े दो घरों के ताले चटकाए, लाखों के गहने और नकदी उड़ाए

Thu, 01 Oct 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Locks of two houses broken in broad daylight; jewelry and cash worth lakhs stolen.
नियामताबाद के बिलारीडीह में सुदर्शन बिंद के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
नियामताबाद। अलीनगर थाना के महेवा ग्राम पंचायत के बिलारीडीह गांव में बुधवार सुबह चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर छह लाख रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी पार कर दी। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिलारीडीह निवासी सुदर्शन बिंद बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान में ताला बंद कर दूसरे घर चले गए थे। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, बाली, लौंग, एक जोड़ी पायल, छह जोड़ी बिछिया और सोने की अंगूठी चोरी कर ली। परिजनों के अनुसार चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ दूरी पर स्थित अजय कुमार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर 23,500 रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पैजनी, बाली और चांदी की हाफ करधनी चोरी कर ली। इस घटना में भी चोरी गए सामान की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दोनों घरों में चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी के तरीके और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। एक घटना तो सही प्रतीत हो रही है, जबकि दूसरी घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed