फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   List of 45 centers ready for paddy purchase

Chandauli News: धान खरीद की लिए 45 केंद्रों की सूची तैयार

Mon, 18 Sep 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
List of 45 centers ready for paddy purchase
चंदौली। धान खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला विपणन विभाग 45 क्रय केंद्रों के खोलने जा रहा है। एक नवंबर से 143 रुपये बढ़त के साथ 2183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 28 फरवरी 2024 तक धान खरीद के लिए छह हजार गांठ (एक गांठ में 500 बोरा) व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उप संभागीय विपणन अधिकारी अनुपम कुमार निगम ने बताया कि 2183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद के लिए जिले में 45 केंद्र खोेले जाएंगे। पिछले साल 66 केंद्रों पर 2040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 9393 किसानों से धान खरीद की गई थी। धान की बिक्री के लिए बीते माह से किसानों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। अब तक 1430 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। जिनके सत्यापन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए खाद्य विभाग, पीसीएफ, कृषि उत्पादन मंडी समिति, सहकारिता विभाग के बी पैक्स और एफसीआई की ओर से सदर, सैयदराजा, सिकठा, मुगलसराय, पांडेयपुर, सकलडीहा, महेशुआ, चहनिया, धानापुर, अवही, चकिया, गौरी(उतरौत), शहाबगंज, सैदूपुर, नौगढ़, कांटा, बबुरी, छतेम, डिग्घी, टांडाकला, मारुफपुर, कैलावर, सेवड़ी, नादी, एवती, कमालपुर, ढ़ोढ़िया, सिकंदरपुर, बरवाडीह, मंडी समिति और भोजापुर में केंद्रों को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed