{"_id":"679a7691b8961982010fbaa7","slug":"liquor-worth-rs-16-lakhs-was-being-carried-in-a-mini-truck-two-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1012-126580-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मिनी ट्रक में ले जा रहे थे 16 लाख की शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मिनी ट्रक में ले जा रहे थे 16 लाख की शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बबुरी पुलिस ने बुधवार की सुबह चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक में छिपाकर रखी 302 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत 16 लाख रुपये है।
इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर मिनी ट्रक में फिल्टर ऑयल के नाम पर शराब ले जा रहे थे।
पीडीडीयू नगर के सीओ आशुतोष ने बताया कि मद्य निषेध यूनिट पटना से सूचना मिली कि ट्रक से शराब तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई।
लेवा तिराहे पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी की देख रेख में एक मिनी ट्रक को रोका गया। इस पर चालक ने बताया कि ट्रक पर फिल्टर ऑयल लदा है। यह जम्मू कश्मीर से झारखंड जाएगा।
ट्रक की जांच की गई तो तिरपाल के नीचे रखे सामान के बाद रेफ्रिजरेटर के आकार का एक केबिन दिखा। केबिन के अंदर पेटी में अंग्रेजी शराब मिली।
इसके बाद पुलिस ने ट्रक में सवार दिलीप केसने निवासी खेडा पत्ती हनुमान मंदिन, खंडवा मध्य प्रदेश और गुलजार खान निवासी कटेहरा, दरियाबाद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। जिले में पुलिस समय-समय पर तस्करों को पकड़ती रही है। लेकिन गतिविधियां रुक नहीं रही हैं। िकसी की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।