{"_id":"64d8d25f2059da2c900c5313","slug":"liquor-worth-of-many-lakhs-was-going-to-bihar-hiding-among-vegetables-smuggler-arrested-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: सब्जियों के बीच छिपाकर बिहार जा रही थी लाखों की शराब, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: सब्जियों के बीच छिपाकर बिहार जा रही थी लाखों की शराब, एक तस्कर गिरफ्तार
Sun, 13 Aug 2023 06:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 13 Aug 2023 06:23 PM IST
सार
चंदौली जिले में पुलिस ने जीटी रोड से सब्जी लदे वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की। साथ ही एक शराब तस्कर को भी धर दबोचा। शराब तस्कर नारायण यादव बिहार के कैमूर जिला के कुरई गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
बरामद शराब
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने नौबतपुर के समीप से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को बिहार जा रही लाखों की शराब को जब्त किया। शराब को मैजिक वाहन में सब्जी की टोकरियों में छिपाकर रखा गया था। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
सैयदराजा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब तस्करी कर बिहार ले जाया जाएगा। इस सूचना के बाद चेकिंग अभियान शुरू की गई। चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन से सब्जियों की आड़ में छुपाकर ले जा रहे अंग्रेजी शराब तथा बीयर बरामद किया गया। वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नरायन यादव निवासी ग्राम कुरई थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ का चालान किया गया है। पुलिस ने शराब और मैजिक वाहन जब्त कर लिया।
विज्ञापन