{"_id":"6117df538ebc3ee066563b83","slug":"liquor-worth-eight-lakhs-recovered-from-the-container-chandauli-news-vns606066541","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से बिहार जा रहे कंटेनर से अस्सी लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से बिहार जा रहे कंटेनर से अस्सी लाख की शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबुरी । शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान तहत पुलिस शुक्रवार की मध्य रात्रि नौ सौ पेटी शराब बरामद की। शराब एक कंटेनर में छिपाकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। बरामद शराब की कीमत पुलिस ने 80 लाख रुपये बतायी है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सीओ चकिया शेषमणि पाठक ने बताया कि बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह और स्वाट टीम को सूचना मिली की बड़े पैमाने में शराब की खेप बिहार तस्करी कर ले जायी जानी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लेवा तिराहे के पास बैरिकेटिंगक कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक कंटेनर को रोक कर जांच की तो उसमें से शराब से भरी पेटियां रखी थी। इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया। सीओ शेषमणि पाठक ने बताया कि कंटेनर से नौ सो पेटी शराब बरामद हुई है। पेटियों में कुल 39 हजार 240 बोतल अंग्रेजी शराब की रखी हुई थी। पकड़े गये आरोपियों की पहचान शिवा सैनी निवासी ग्राम गोहाना थाना सिटी गोहाना जनपद सोनीपत व बबलू कुमार निवास दरियापुर थाना सिटी फतेहाबाद जनपद फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई। सीओ ने अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा जग्गा नामक व्यक्ति ने उन्हें शराब की खेप लेकर बिहार के लिए भेजा था। बताया कि बिहार पहुंचने के बाद जग्गा वहां डिलेवरी लेने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर देता, बाद में उस व्यक्ति को शराब की डिलेवरी करनी थी। इस दौरान टीम में स्वाट प्रभारी राजीव सिंह, निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, गौरव राय, राहुल खरवार, अंकित सिंह मौजूद रहे।
बबुरी। शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की सख्ती के बाद तस्कर विभिन्न प्रकार के पैंतरे अपना रहे है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेेेमाल होने वाले कंटेनर के नंबर प्लेट पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की तो वह कार का नंबर निकला। संवाद