फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor worth 80 lakhs recovered, one arrested

80 लाख की शराब बरामद,एक गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth 80 lakhs recovered, one arrested
सैयदराजा पुलिस द्वारा बरामद शराब। संवाद - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। थाने की पुलिस, जीएसटी व आबकारी टीम ने बृहस्पतिवार को वाहनों की जांच के दौरान नौबतपुर स्थित सेल्स टैक्स यार्ड के समीप ट्रक से बिहार ले जाई जा रही 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। पुलिस पकड़े गए शराब को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय, जीएसटी सचल दल व आबकारी पुलिस नौबतपुर सेल्स टैक्स यार्ड के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान टीम को एक ट्रक आता दिखा। पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की तो चालक ट्रक की स्पीड बढ़ाकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा मे शराब बरामद हुई। इसपर पुलिस ट्रक को थाने ले आई। यहां जांच करने पर ट्रक से 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ट्रक के चालक हरियाणा निवासी राजेश और ट्रक के मालिक के खिलाफ आबकारी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शराब पकड़ने वाली टीम में सेल्स टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार पांडेय, राज्य कर निरीक्षक विवेकमणि तिवारी, निरीक्षक संजय सिंह, आबकारी निरीक्षक शरद कुमार, उमेश द्विवेदी, व जयप्रकाश पांडेय सहित एसआई जलालुद्दीन खान, आबकारी कांस्टेबल सुनील कनौजिया, मो.फरहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed