फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor shops to shut

शराब की दूकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन

Tue, 17 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 17 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops to shut
पत्रक देती म‌ह‌िलाएं
सदर कोतवाली क्षेत्र के हथियानी गांव की महिलाओं ने सोमवार को गांव की शराब की दूकान बंद कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

  इस दौरान महिलाओं ने कहा कि शराब की ठेके की वजह से ग्रामीण इलाकों में अराजकता का माहौल है। शराबियों द्वारा महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसी जा रही है। चेताया कि यदि शराब की दुकान शीघ्र बंद नहीं हुई तो महिलाएं आंदोलन करेंगी। अंत में मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन एसडीएम दुष्यंत कुमार को सौंपा।

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि देश के कई प्रांत वर्तमान में शराबमुक्त हैं। प्रदेश से सटा हुआ बिहार भी इसमें शामिल है। कहा कि हथियानी त्रिमुहानी पर शराब की दुकान खुलने आए दिन अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब के नशे में महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसी जाती है। अक्सर शराब पीकर ग्रामीण आपस में लड़ जाते हैं। चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है।  इस अवसर पर पार्वती देवी, वर्षा, किरन देवी, नीलम देवी, दुलारी, प्रेमशीला, लालती, निर्मला, सोनी, माया, प्रियंका, छाया, कुसुम, रेखा आदि उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed