फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor and beer found in the car of tourists visiting Rajdari waterfall

Chandauli News: राजदरी जलप्रपात आने वाले पर्यटकों की कार में मिली शराब और बीयर

Mon, 14 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Liquor and beer found in the car of tourists visiting Rajdari waterfall
राजदरी। पर्यटन स्थल राजदरी जलप्रपात पर भीड़ बढ़ने पर वन विभाग ने सख्ती बरतने के साथ ही मुख्य गेट पर पर्यटकों के वाहनों की जांच शुरू कर दी है। रविवार को मुख्य गेट के अंदर जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एक पर्यटक की स्कॉर्पियो कार से काफी संख्या में बीयर की बोतल और शराब पकड़ी गई। उसको वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन


राजदरी के केयरटेकर वन दरोगा रिशु चौबे ने बताया कि जलप्रपात पर पर्यटकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। दो दिन से लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार को वाहनों की जांच के दौरान एक पर्यटक के स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में बीयर और शराब की बोतलें पकड़ी गईं। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से काफी संख्या में सैलानियों की भीड़ पहुंच गई थी। इससे मुख्य गेट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य गेट से जलप्रपात तक सकरा मार्ग होने की वजह से बीच में कई वाहनों के आगमन से जाम की स्थिति बन गई थी। किसी तरह से जाम हटाया गया। वन दरोगा ने बताया कि शराब जब्त कर आबकारी विभाग को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद आबकारी विभाग अपने स्तर से विभागीय कार्रवाई करेगी। चंद्रप्रभा अभयारण्य के रेंजर अखिलेश कुमार दुबे का कहना है कि लगातार दो दिन से पर्यटकों के वाहनों की जांच की जा रही है। ताकि पर्यटक कोई भी नशीला पदार्थ लेकर जलप्रपात पर न पहुंच सकें। वाहनों की जांच का काम आगे भी जारी रहेगा। पकड़ी गई शराब और नशीला पदार्थ को जब्त कर आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed