फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   License of two shops suspended, notice served to five

दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित, पांच को थमाया नोटिस

Wed, 18 Aug 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
License of two shops suspended, notice served to five
चंदौली। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए मंगलवार को कृषि विभाग की टीमों ने निजी उर्वरक की दुकानों पर छापा मारी। टीम ने 31 दुकानों की जांच करके 11 जगहों से नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजा। वहीं अनियमितता मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने के साथ पांच दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जांच टीम ने दुकानों पर अभिलेखों की पड़ताल और पीओएस मशीन से खाद बिक्री करने की प्रक्रिया को देखा। इस दौरान पांच उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अभिलेख उपलब्ध न कराने तथा दुकान बंद रखने पर नोटिस जारी किया गया। इसमें बबुरी, गोरारी, दुधारी, सैयदराजा काजीपुर के दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि सकलडीहा रेवले स्टेशन के करीब बरठी में कुशवाहा फर्टिलाइजर और किसान खाद भंडार पर अनियमितता मिलने पर उनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने बताया कि निर्धारित दर पर गुणवत्ता वाली खाद को पीओएस मशीन के माध्यम से बेचा जाएगा। दुकान के नोटिस बोर्ड स्टाक और रेट दर्ज करना अनिवार्य है। अगर जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता मिली तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed