फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Laborer crushed by dumper, dies

Chandauli News: मजदूर को डंपर ने रौंदा, मौत

Tue, 07 May 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Laborer crushed by dumper, dies
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के सरेसर गांव के समीप सोमवार की सुबह नौ बजे डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह रेलवे में ठेके पर मजदूरी करते थे। चंदौली सदर कोतवाली के इब्राहिमपुर गांव निवासी दुलारे पासवान (52) सोमवार की सुबह साइकिल से काम पर जाने के लिए निकले थे। सरेसर गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दुलारे पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसके पूर्व अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पत्नी श्यामपति देवी, पुत्र अरविंद, रणजीत व राहुल आदि थाने पर पहुंचे। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed