फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kumbh special did not run for Prayagraj, the crowd of returnees reduced a bit.

Chandauli News: प्रयागराज के लिए नहीं चली कुंभ स्पेशल, वापसी वालों की भीड़ हुई कुछ कम

Sat, 01 Feb 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kumbh special did not run for Prayagraj, the crowd of returnees reduced a bit.
पीडीडीयू नगर। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में संगम तट पर हुए हादसे के बाद महाकुंभ स्नान के लिए जाने वालों की सुविधा के लिए तीसरे दिन शुक्रवार को भी स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गई। प्रयागराज जाने वाले नियमित ट्रेनों से रवाना हुए। वहीं शुक्रवार को प्रयागराज से वापस लौटने की संख्या में कमी आई है। स्थिति यह रही कि गया और पटना रूट के लिए भी पीडीडीयू जंक्शन से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गई। हालांकि डाउन की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में खचाखच भीड़ रही।
विज्ञापन

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद वापस लौटने वालों की भीड़ पिछले दो दिनों से बढ़ गई थी। बुधवार और बृहस्पतिवार को स्थिति यह रही कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दो से ढाई लाख लोग पहुंचे। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोजाना नियमित के साथ ही 35 से 40 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। बावजूद इसके स्टेशन पर भीड़ काे संभालना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की भोर में भी स्टेशन पर हजारों की भीड़ रही लेकिन दोपहर बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई। शुक्रवार को भी दिन भर लगभग तीस से पचास हजार स्नानार्थी जुटे रहे। इन्हें नियमित ट्रेनों से घर वापस भेजा गया। भीड़ को संभालने के लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज के नेतृत्व में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के साथ लाइन, यार्ड पोस्ट और मानसनगर पोस्ट के जवान, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ लगे रहे। वहीं मुगलसराय और अलीनगर पुलिस व्यवस्था संभालने में लगी रही। वहीं स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव, अक्षय कुमार आदि लगे रहे। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को डाउन के लिए स्पेशल ट्रेन नहीं चलानी पड़ी। हालांकि प्रयागराज के लिए भी स्पेशल ट्रेन नहीं चली है। अब शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ में वसंत पंचमी को होने वाले अमृत स्नान के लिए स्नानार्थियों की भीड़ होगी। हालांकि इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



इनसेट-
वृद्ध मां की स्वास्थ्य खराब हुई तो बेटे ने उठाया कंधे पर, आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल
सचित्र-17
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापस लौटते समय शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन पर वृद्ध महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया। उसके बेटे ने कंधे पर उठाया और इलाज के लिए इधर उधर भटकने लगा। इस बीच आरपीएफ के जवानों की नजर पड़ी तो उन्होंने महिला के त्वरित उपचार की व्यवस्था की। इसके बाद व्हील चेयर की मदद से महिला को स्टेशन के बाहर ले आए और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इससे महिला की उचित इलाज की व्यवस्था हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जिले के माल बाजार निवासी सपन सरकार अपनी मां प्रतिभा रानी (92) को महाकुंभ स्नान कराने ले गया था। स्नान के बाद वह शुक्रवार की सुबह वापस लौटा। वह दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर जा रहा था कि उसके मां की तबियत खराब होने लगी और वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई। इस पर सपन सरकार अपनी मां को कंधे पर बैठाकर स्केलेटर पर चढ़ने लगा। इस पर आरपीएफ के आरक्षी अजय कुमार ने इसकी सूचना निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत को दी। इस पर निरीक्षक और एसआई रामनरेश दल बल के साथ पहुंचे और महिला को व्हील चेयर से प्लेटफार्म नंबर 02 पर ले आए। यहां रेलवे चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और बताया कि महिला का बीपी बहुत अधिक लो है। इस पर महिला को एंबुलेंस के माध्यम से लाेको अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed