फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Katherwa winner and Bhogwara runner-up in volleyball

खंड स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 22 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Katherwa winner and Bhogwara runner-up in volleyball
पीडीडीयू नगर। जिल प्रशासन की ओर से नियामताबाद ब्लाक स्तरीय सांसद ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान परिसर में हुआ। इसमें विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया। वॉलीबाल में कठेरवा विजेता रहे जबकि भोगवारा उपविजेता रहे। इसी तरह दौड बालक वर्ग में प्रियांशु जबकि बालिका वर्ग में अर्चना अव्वल रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आशीष रघुवंशी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इससे युवाओं प्रतिभा निखारने को मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि कालीमहाल के सभासद जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देेने में जुटी है। इसीलिए ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत की गई है। इसके पूर्व प्रतियोगिता के तहत सौ मीटर की दौड़ बालक वर्ग में प्रियांशु कुमार, विकास यादव और अभिषेक यादव जबकि बालिका वर्ग में श्रियन और अर्चना, आंचल गोस्वामी और खुशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह दो सौ मीटर बालक वर्ग में प्रियांशु, प्रवीण, दीपक कुमार जबकि बालिका वर्ग में अर्चना, संजना और सोनी, चार सौ मीटर बालक वर्ग में रोहित कुमार, प्रवीण कुमार और रविकांत, बालिका वर्ग में अर्चना, संजना और सोनीपाल, आठ सौ मीटर में प्रवीण कुमार, रोहित कुमार और सुभाषचंद्र यादव जबकि बालिका वर्ग में खुशी कुमारी, प्रीति पटेल और प्रिया मौर्य पहले तीन स्थान पर रहे। इसी तरह वालीबाल में कठेरवा और भोगवार, कबड्डी में हरिशंकरपुर और रेमा क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। कुश्ती पचास किलो में प्रियांशु पांडेय, 54 किलो में रवियादव, 58 किलो विजय कुमार, 63 किलो रामनिवास और 69 किलो में बलवीर चौहान ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को खंड विकास अधिकारी ज्वाला प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जय सिंह, सौरभ जायसवाल, आयुष जायसवाल, जितेन्द्र मिश्र, पियूष तिवारी, व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, ओलपिंक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, देव कुमार, आनंद, मदनलाल, संजय शर्मा, राजीव कुमार, धनंजय सिंह रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिशा बेताल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed