फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kalash Yatra came out with a lot of fun

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, हुई रूद्र महायज्ञ की शुरुआत

Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra came out with a lot of fun
पीडीडीयू नगर। नगर से सटे क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ की शुरूआत शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। इसके पूर्व यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। हर हर महादेव के जयकारे के बीच कलश शोभायात्रा में शामिल 108 महिलाओं ने कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 108 महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा में यज्ञ के संरक्षक अनंत नारायण दास घोड़े पर सवार होकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। सायं तीन बजे अरणि मंथन से अग्निस्थापन कराया गया और आचार्य पं. धीरेन्द्र मनीषी एवं आचार्य पं. सुरेश त्रिपाठी के आचार्यत्व में वेदमंत्रों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगद्गुरु रामानुजाचार्य परमहंस, परिवाज्रकाचार्य त्रिदंडी स्वामी देवनाराणाचार्य महाराज के कृपा पात्र शिष्य अनंत नारायण दास महाराज के सानिध्य में विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार से यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली गई। 05 नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलने वाले इस रुद्र महायज्ञ में सायं 04 बजे से प्रवचन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमे देश के प्रसिद्ध वक्ताओं की उपस्थिति रहेगी। मंच का संचालन काशी के विद्वान, काशिका ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के निदेशक एवं हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक आचार्य धीरेन्द्र मनीषी कर रहे हैं। अनंताचार्य अशोक जी महाराज, पं. सच्चिदानंद जी, पं. गुप्तेश्वर पाण्डेय जी, पं. अखिलेशनन्द , शालिनी त्रिपाठी द्वारा भागवत कथा का रसपान कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि सिंह, अशोक सिंह, मनोज सिंह, संदीप सिंह डॉ. अरुण कुमार सिंह, अशोक सिंह टुनटुन, अभय सिंह लड्डू, रविंद्रनाथ सिंह, ऋषभदेव सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed