चंदौली: घर का दरवाजा तोड़ उड़ाए लाखों के आभूषण और कैश, सामान खेतों में फेंककर भागे बदमाश
चोरों ने 1 लाख 70 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग डेढ़ लाख के आभूषण उड़ा दिए। लगातार चोरी की घटनाओं से लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले में सकलडीहा कोतवाली के भोजापुर गांव के मनोज सिंह के घर में मंगलवार की रात पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 1 लाख 70 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग डेढ़ लाख के आभूषण उड़ा दिए। घटना की जानकारी पीड़ित को बुधवार सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
पुलिस के अनुसार, भोजापुर निवासी मनोज सिंह ने गांव से बाहर सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर घर बनवाया है। पुत्र विमल किशोर फर्नीचर का व्यवसाय करता है। मनोज, विमल व पुत्रवधु रोज की तरह घर के आगे वाले हिस्से में सो गए। रात के किसी पहर चोर घर के पीछे के हाते में घुसकर पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए।
उन्होंने एक कमरे में रखे बक्से व आलमारी को खंगाल दिया। चोरों ने फर्नीचर की बिक्री के रखे 1 लाख 70 हजार रुपये नकद व लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने की चेन, कंगन, झुमके व अंगूठी चुरा लिए। चोर घर के बाहर सीवान में बक्से व अन्य सामान फेंकर भाग गए।
सुबह जागने पर मनोज व अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी हुई तो सभी हतप्रभ रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। हाल के दिनों में कोतवाली क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में खौफ व गुस्सा है।