{"_id":"60d1baa18ebc3e3359032213","slug":"jewelry-stolen-from-purse-of-two-lakh-rupees-in-magic-while-going-her-maternal-home-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: मायके जा रही महिला के पर्स से गायब हुए दो लाख रुपये के जेवरात, दिनदहाड़े वारदात से उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: मायके जा रही महिला के पर्स से गायब हुए दो लाख रुपये के जेवरात, दिनदहाड़े वारदात से उड़े होश
Tue, 22 Jun 2021 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 22 Jun 2021 03:55 PM IST
सार
महिला अपने मायके चंदौली जा रही थी। वह वाराणसी के चौकाघाट से मैजिक में सवाई हुई। जहां उसका पर्स वाहन की छत पर रख दिया था। जब वह बैग लेकर अपने मायके पहुंची तो, बैग की हालत देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
महिला के पर्स से चुराई दो लाख की ज्वेलरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी से सोमवार को मैजिक में सवार होकर आ रही महिला के बैग से उचक्कों ने लगभग दो लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिए। पीड़िता से मिली सूचना के आधार पर पुलिस शक के आधार पर मैजिक चालक को पकड़कर पूछताछ करने में जुट गई है, जबकि खालासी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जौनपुर की रहने वाली रेखा सिंह सोमवार की दोपहर बस से वाराणसी के चौकाघाट पहुंची थीं। इसके बाद चंदौली के पीडीडीयू नगर में मायके आने के लिए मैजिक वाहन में सवार हो गईं। रेखा सिंह ने बताया कि मैजिक में सवार होने के दौरान खलासी ने उनका बैग गाड़ी की छत पर रख दिया था।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने जब ऐतराज जताया तो खालासी ने बताया कि ऊपर रखा सामान सुरक्षित है। इसके बाद रेखा पीडीडीयू नगर के नई सट्टी में उतरकर घर चली गईं। घर जाकर जब देखा कि बैग एक तरफ से कटा हुआ और उसमें रखे सोने के जेवरात गायब हैं, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला ने जेवरातों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई है। पीड़िता से मिली सूचना पर पुलिस ने शक के आधार पर मैजिक चालक को पकड़ लिया और पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं, खलासी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।