फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   JE did not work

जेई ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 27 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 27 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
JE did not work
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले मांगों के समर्थन में  डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन नौवें दिन जारी रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंजीनियरों  के कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन मुगलसराय स्थित पीडब्लूडी कार्यालय पर  जमकर नारेबाजी की गई। चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं हुई तो दो मार्च से  पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल
किया जाएगा।


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने वेतन ग्रेड पेय 4800  रुपए करने के साथ ही 07वें ,14वें एवं 20 वें वर्ष की सेवा में तीन पदोन्नति  वेतनमान प्रदान किया जाने की मांग को लेकर 18 फरवरी से 01 मार्च तक कार्य  बहिष्कार कर रहे हैं। इसमें प्रदेश के जूनियर इंजीनियर्स शामिल है और  कार्य का बहिष्कार में शामिल हैं।

आंदोलन के नौवें दिन गुरुवार को जनपद  चंदौली के पीडब्ल्यूडी, आईईडी,  लघु सिंचाई, जलनिगम, जिला पंचायत के समस्त  जूनियर इंजीनियर्स सदस्यों की मीटिंग मुग़लसराय स्थित लोक निर्माण विभाग  प्रांतीय खंड कार्यालय में हुई।  इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शासन के उदासीन रवैये के कारण महासंघ के सदस्यों  में काफी रोष है। कहा की मांगों  को लेकर संगठन अडिग है।


चेताया कि निर्धारित अवधि के भीतर मांगे नहीं  मानी जाती है, तो प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए संगठन बाध्य होगा। इस दौरान लाल बहादुर, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद भारती, वाईएन  मिश्रा, धर्मजीत गुप्ता, जसबीर सिंह, रामकुमार चौहान, धर्मेन्द्र जायसवाल  आदि रहे। अध्यक्षता आरके सिंह ने और संचालन प्रताप सिंह ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed