फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jam in Chandasi, dozens of school vehicles stuck

चंदासी में लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे दर्जनों स्कूली वाहन

Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jam in Chandasi, dozens of school vehicles stuck
पीडीडीयू नगर। चंदासी में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है। मंगलवार की सुबह विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों और सड़क पर खड़े ट्रकों की वजह से चंदासी में भीषण जाम लग गया। घंटों तक दर्जनों स्कूली वाहन फंसे रहे। वहीं मौके पर एक भी यातायातकर्मी या पुलिस का जवान नहीं दिखा। कई स्कूलों में बच्चे दो घंटे की देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी कोलमंडी में रोजाना लग रहे जाम का यातायात विभाग के पास कोई समाधान नहीं है। इसके चलते सुबह से शाम तक लोग परेशान रहते हैं और घंटों खड़े रहकर कोयले की धूल फांकने पर मजबूर हैं। दिन तो छोड़िए सुबह ही यहां वाहनों की लंबी लाइन लग जा रही है। मंगलवार की सुबह आठ बजे ही चंदासी में भीषण जाम लग गया। इसमें दर्जनों स्कूली वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम में चारो तरफ से वाहन एक दूसरे के विपरित खड़े थे। खुद भारत सरकार लिखा वाहन भी विपरित दिशा से जा रहा था। अगर इन वाहनों को विपरित दिशा में जाने से रोक दिया गया होता तो जाम नहीं लगता। लेकिन उनको रोकने के लिए वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। आलम यह रहा कि जाम में स्कूूली बसों के अलावा, रोडवेज बसें, स्टेशन पर यात्रियों को ले जा रहे ऑटो, स्कूलों में साइकिल से जा रहे बच्चे, ड्यूटी के लिए निकले लोग घंटों तक एक ही जगह पर खड़े-खड़े धूल फांकते रहे। दुलहीपुर से लेकर विक्रम सिंह महिला महाविद्यालय चंदासी तक सैकड़ों ट्रकों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed